भारत के उप राष्ट्रपति कौन है | Bharat ke up rashtrapati kaun hai 2022

Bharat ke up rashtrapati kaun hai – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत के संविधान में उपराष्ट्रपति का पद राष्ट्रपति के बाद का होता है। राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में, उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के सभी कार्य करता है। संविधान के अनुच्छेद 63 के अनुसार राष्ट्र का एक उपराष्ट्रपति होगा। उन्हें भारत की राज्यसभा का सभापति नियुक्त किया जाएगा।

भारत के उप राष्ट्रपति कौन है – Bharat ke up rashtrapati kaun hai 2022

वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं। उन्हें 11 अगस्त 2022 को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 10 अगस्त 2027 तक उपराष्ट्रपति के रूप में बने रहेंगे। 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार बने। वह उस राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराकर भारत के 14 वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे।

Bharat ke up rashtrapati Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ एक जाना-पहचाना नाम है। जब वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे तो उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता था। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने से पहले वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। पेशेवर रूप से, वह एक उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के वकील थे। 2022 में भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA के उम्मीदवार बने।

नामजगदीप धनखड़
पिता का नामचौधरी गोकल चंद
माता का नामकेसरी देवी
जन्म की तारीख18 मई 1951
जन्म स्थानकिठाना गांव, झुंझुनू जिला, राजस्थान
पेशाराजनेता और वकील

Bharat ke up rashtrapati Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझुन जिले के किठाना गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोकुल चंद और माता का नाम किशोरी देवी है। वर्तमान में उसके माता-पिता दोनों का देहांत हो चुका है। इनके दो भाई और एक बहन है। बड़े भाई कुलदीप धनखड़, छोटे भाई रणदीप धनखड़ और बहन का नाम इंद्र धनखड़ है।

जगदीप धनखड़ बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने राजस्थान के महाराज कॉलेज से बीएससी फिजिक्स ऑनर्स में दाखिला लिया। B.SC की डिग्री पूरी करने के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी से LLB में ग्रेजुएशन किया।

1978 में राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद वकील बने। जगदीप धनखड़ को 1979 में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था। राजस्थान उच्च न्यायालय के अलावा भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यास किया। वह 35 वर्ष की आयु में राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के जयपुर अध्यक्ष बने। वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने तक राजस्थान राज्य के सबसे वरिष्ठ वकील थे।

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है 2022

वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे।

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन है?

सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे। वह 13 मई 1952 से 12 मई 1962 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। उन्होंने लगातार दो बार भारत के उपराष्ट्रपति पद संभाला। फिर उन्हें 13 मई 1962 को भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। उस समय भारत के उपराष्ट्रपति जाकिर हुसैन थे और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। उन्होंने 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची – India Vice President List in Hindi

आजादी के बाद से भारत के 13 उपराष्ट्रपति हो चुके हैं। यहां हम सभी उपराष्ट्रपति के नाम और कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Noउपराष्ट्रपति का नामकार्यकाल
1सर्वेपल्लि राधाकृष्णन13 मई 1952 – 12 मई 1962
2ज़ाकिर हुसैन13 मई 1962 – 12 मई 1967
3वी॰ वी॰ गिरि13 मई 1967 – 3 मई 1969
4गोपाल स्वरूप पाठक31 अगस्त 1969 – 30 अगस्त 1974
5बासप्पा दनप्पा जत्ती31 अगस्त 1974 – 30 अगस्त 1979
6मुहम्मद हिदायतुल्लाह31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984
7रामस्वामी वेंकटरमण31 अगस्त 1984 – 24 जुलाई 1987
8शंकरदयाल शर्मा3 सितम्बर 1987 – 24 जुलाई 1992
9कोच्चेरील रामन नारायणन21 अगस्त 1992 – 24 जुलाई 1997
10कृष्ण कान्त21 अगस्त 1997 – 27 जुलाई 2002
11भैरोंसिंह शेखावत19 अगस्त 2002 – 21 जुलाई 2007
12मोहम्मद हामिद अंसारी11 अगस्त 2007 – 10 अगस्त 2017
13वेंकैया नायडू11 अगस्त 2017 – 10 अगस्त 2022
14जगदीप धनखड़11 अगस्त 2022 से अभी तक
भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची

उप राष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?

उपराष्ट्रपति का चुनाव भारत के लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है। उपराष्ट्रपति बनने के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है। आयु कम से कम 35 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार रहते हुए उन्हें किसी भी सार्वजनिक या निजी पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता है जहां धन प्राप्त होता है। उपराष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने के बाद, पांच वर्ष की अवधि के लिए पद धारण करेगा। यदि कार्यकाल समाप्त हो जाता है, तो वह फिर से चुनाव के लिए उम्मीदवार हो सकता है।

निष्कर्ष

हमारी लेख पढ़ने के बाद आपको पता होना चाहिए कि Bharat ke up rashtrapati kaun hai. इसके अलावा, इस लेख में हमने भारत के पहले उपराष्ट्रपति और वर्तमान राष्ट्रपति के बारे में विस्तार से चर्चा की है। आपको यह लेख कैसी लगी कमेंट करके बताएं।

अन्य लेख :-

FAQ

वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति कौन है?

वेंकैया नायडू भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति हैं।

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन हैं?

भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं?

वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं।

भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति कौन थे?

डॉ. जाकिर हुसैन भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति थे।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे।

Leave a Comment